Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर₹200 की सदस्यता में ₹1 लाख तक की सहायता, मानवता परिवार ने...

₹200 की सदस्यता में ₹1 लाख तक की सहायता, मानवता परिवार ने घायल सदस्य को दिए ₹37,820मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है — मानवता परिवार

Published on

फतेहपुर/प्रयागराज। मानवता परिवार द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सदस्य श्री राजेश कुमार को एक्सीडेंटल इलाज हेतु ₹37,820 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था की ओर से यह सहायता उसकी मानवतावादी योजना के अंतर्गत दी गई, जिसमें मात्र ₹200 की वार्षिक सदस्यता पर सदस्यों को दुर्घटना सहायता का लाभ मिलता है।

जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद राजेश कुमार को गंभीर हालत में देवभूमि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में उनकी स्पाइनल कॉर्ड में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उनका ऑपरेशन भी करना पड़ा। उपचार पूर्ण होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद संस्था द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

मानवता परिवार के अनुसार यह अब तक दी गई 12वीं एक्सीडेंटल सहायता है। संस्था ने अब तक दुर्घटना उपचार सहायता के रूप में कुल ₹4,33,689 की आर्थिक मदद वितरित की है। वहीं तीन मृतक नॉमिनी परिवारों को ₹9.54 लाख से अधिक की सहायता भी प्रदान की जा चुकी है।

मानवता परिवार के प्रयागराज मंडल प्रभारी श्री अभिलाष कुमार ने बताया कि संस्था की ₹200 वार्षिक सदस्यता योजना के अंतर्गत सदस्य दुर्घटना इलाज सहायता हेतु ₹1,00,000 तक की आर्थिक सहायता प्राप्त करने के पात्र होते हैं। सदस्यता का नवीनीकरण पूरी तरह ऐच्छिक रखा गया है।

सहयोग राशि वितरण के दौरान ब्लॉक प्रभारी श्री अभिषेक कुमार, श्री सुशील राज, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री संदीप सिंह, श्री अनुराग, श्री अभिनव यादव, श्री महेश त्रिपाठी एवं श्री दया बाबू उपस्थित रहे।

👁 75.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this