फतेहपुर में हथगांव थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त अंकेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य उड़ीसा से गांजा लाकर कई जनपदों में सप्लाई करते थे। इससे पहले पुलिस गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से महिंद्रा थार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
Trending Now
अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह पर फतेहपुर पुलिस का शिकंजा, फरार सदस्य अंकेश यादव गिरफ्तार
👁 17.2K views






