फतेहपुर- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रविंद्र कुमार को एक ज्ञापन जयरामनगर चौराहा मूर्ति लगाने हेतु फाउंडेशन बनाए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि संगठन पत्र दिनांक 1/4/2025 के पत्र के द्वारा भारत देश के स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति फतेहपुर शहर के प्रतिष्ठित चौराहा पर स्थापित करवाए जाने की मांग की गई थी जिसके क्रम मे नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में दिनांक 28/4/202 5 के बोर्ड के समक्ष उक्त प्रस्ताव को रखा गया जिसमें बोर्ड की कार्यवाही के प्रस्ताव संख्या 9 i के अंतर्गत बोर्ड के द्वारा पृष्ठ संख्या 5 में बोर्ड ने सर्वसम्मत से प्रस्तुत प्रस्ताव के सापेक्ष जयरामनगर चौराहा में ही महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित किए जाने हेतु एवं उक्त चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक किए जाने हेतु निर्णय लिया गया है। साथ ही यह भी निर्णय लिए गया मूर्ति लगाने का काम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर को बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मत नामित किया गया है संगठन यह मांग करता है कि उक्त चौराहे पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित कराए जाने के लिए फाउंडेशन का निर्माण अति शीघ्र कराए जाने की मांग की गई जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया की दो माह के अंदर फाउंडेशन का निर्माण कर दिया जाएगा। प्रतिनिध मंडल में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चौहान आरपी सिंह भदोरिया अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ संजय सिंह सेंगर जिला कोषाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष समरवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
Trending Now
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चेयरमैन व EO से मिलकर जयराम नगर चौराहे में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने के लिए फॉउंडेशन बनाने की उठाई मांग








