फतेहपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। अग्निशमन विभाग द्वारा निबंध, संवाद व चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में लिबा आयशा प्रथम, मुस्फिरा सैयद द्वितीय व अर्शिया बानो तृतीय रहीं। संवाद प्रतियोगिता में खदीजा सरफराज ने पहला, बुशरा फारूकी ने दूसरा व लायबा ने तीसरा स्थान पाया। चित्रकला में जायरीन फारूक प्रथम, फलक द्वितीय व हानिया नूर तृतीय रहीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर आग से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आग से सुरक्षा के उपायों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Trending Now
अग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में जायरीन अव्वल






