Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर उपकेंद्र पर विवाद के बाद जेई का तबादला, वायरल वीडियो-ऑडियो बने...

असोथर उपकेंद्र पर विवाद के बाद जेई का तबादला, वायरल वीडियो-ऑडियो बने कार्रवाई की वजह

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता जितेंद्र कुमार जाट और भाजपा नेताओं के बीच हुए विवाद ने आखिरकार बड़ा रूप ले लिया। कुछ दिन पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह से जेई की नोकझोंक और अपशब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद सोमवार को अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता से अवर अभियंता के अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का ऑडियो भी वायरल हुआ था।

लगातार बढ़ते विवाद और संगठन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने अवर अभियंता जितेंद्र कुमार जाट को तत्काल प्रभाव से असोथर उपकेंद्र से हटाकर सदर तहसील खंड खागा के लतीफपुर साड़ा विद्युत उपकेंद्र पर स्थानांतरित कर दिया। उनकी जगह लतीफपुर साड़ा में तैनात अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता को असोथर उपकेंद्र की नई जिम्मेदारी दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा और ग्रामीणों ने विधायक विकास गुप्ता का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करेगा तो उसके खिलाफ इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👁 18.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this