Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर के सरकंडी गांव में ग्राम चौपाल आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी...

असोथर के सरकंडी गांव में ग्राम चौपाल आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Published on

असोथर फतेहपुर।

विकासखंड असोथर की ग्राम पंचायत सरकंडी में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी गौरी शंकर, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी द्विवेदी, समाज कल्याण विभाग से अमनदीप शुक्ला एवं अजय प्रताप सिंह, कृषि विभाग से जयदेव सिंह तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीण चेतन त्रिपाठी, बाबूलाल, शंकरपुर के प्रधान अविनाश तिवारी, पप्पू सिंह, आशा पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारियों ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, फार्मर आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड तथा मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी द्विवेदी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। अंत में ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल को जनसमस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।

👁 18.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फूल सिंह मौर्य के जन्मदिन पर 5 लोगों ने किया रक्तदान, चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने बांटे प्रशस्ति पत्र

​फतेहपुर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' के तत्वावधान में आज फूल सिंह मौर्य के जन्मदिन...

Rajendra Chaudhary Health: अखिलेश यादव के करीबी राजेंद्र चौधरी लोहिया अस्पताल रेफर, अब कैसी है उनकी तबीयत—

Rajendra Chaudhary Health Update: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव...

बेसहारा गौवंशों से धान की पौध पर संकट छुट्टा पशु चट कर रहे धान की पौध, किसानों ने नगर पंचायत से लगाई गुहार

असोथर (फतेहपुर)। नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में बेसहारा और छुट्टा गौवंश किसानों के लिए बड़ी...

11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे जर्जर बिजली पोल, हादसे का खतरा; शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग

असोथर (फतेहपुर)। नगर पंचायत असोथर में बिजली विभाग की लापरवाही बड़े हादसे को दावत देती...

More like this