नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर
असोथर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार से मंगलवार तक रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 8 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह कटौती नलकूप लाइन के निर्माण कार्य के कारण की जा रही है। नलकूप लाइन का काम ग्रामीण, कस्बे में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था सुधारने के लिए किया जा रहा है। तकनीकी टीम निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास कर रही है। केवल शिफ्टिंग और पोलों की दूसरी जगह स्थापना के चलते बिजली कटौती अनिवार्य है। शिकायत के लिए उपभोक्ता स्थानीय उपकेंद्र से संपर्क कर सकते हैं।






