Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में 156 घंटे का महा स्वच्छता अभियान शुरू, देर रात तक...

असोथर में 156 घंटे का महा स्वच्छता अभियान शुरू, देर रात तक जारी रही सफाई

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

गांधी जयंती के अवसर पर चल रहे 156 घंटे के महा स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत असोथर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। शनिवार को नगर पंचायत की टीम ने मुख्य बाजार, नागा बाबा मंदिर, दुर्गा मंदिर परिसर और असोथर–जरौली संपर्क मार्ग पर सफाई कार्य किया। सफाई कर्मियों ने सड़क किनारे जमा कूड़ा-कर्कट को हटाया और चूना छिड़काव कराया। इस दौरान लोगों को दोबारा गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक भी किया गया। सफाई निरीक्षक संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने बताया कि देर रात भी टीम ने सब्जी मंडी तिराहे और मुख्य मार्गों पर सफाई कराई। चौराहों और डिवाइडरों के किनारे जमा गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत ने ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया है जहां लोग बार-बार कचरा फेंकते हैं, ताकि भविष्य में उन्हें रोकने और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

👁 12.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this