More
    Homeराज्यआकांक्षी जनपद फ़तेहपुर को विकास के लिए नीति आयोग से 10 करोड़...

    आकांक्षी जनपद फ़तेहपुर को विकास के लिए नीति आयोग से 10 करोड़ की मिली प्रोत्साहन धनराशि

    Published on

    नीति आयोग ने पूरे देश के कुल 112 आकांक्षी जनपदों में जनपद फ़तेहपुर को विगत दिनों शिक्षा के क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य के लिए दूसरा स्थान और कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में चौथा स्थान दिया था। इसके लिए जिले को 10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी फ़तेहपुर रविन्द्र सिंह ने सभी 49 पैरामीटर पर काम करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए हैं। ताकि इस धनराशि को बेहतर कामों में लगाया जा सकें। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पांच क्षेत्रों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन के आधारभूत संरचना एवं वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के कुल 49 मुख्य संकेतांकों की मासिक समीक्षा की जाती है। जिलाधिकारी फ़तेहपुर रविन्द्र सिंह ने बताया आकांक्षी जनपद फतेहपुर को प्रोत्साहन के रूप में 10 करोड रुपए की धनराशि दी गई है। इस धनराशि से हेल्थ, न्यूट्रिशन, एजुकेशन व एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्र में अलग-अलग नए प्रोजेक्ट बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रस्ताव सबमिट करने के लिए निर्देशित किया गया है। हमारी कोशिश होगी कि नए-नए परियोजनाएं जनपद में लेकर आए। हमारे जनपद में कुछ स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल ऐसे हैं जिनमें और सुधार की जरूरत है इनमें हम कुछ मॉडल स्थापित करना चाहेंगे इसके अलावा नई-नई परियोजनाएं जनपद में शुरू करने करने के प्रयास करेंगे।

    78.7K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    खबर का असर: भाजपा मंडल महामंत्री की तत्परता से प्रशासन हरकत में आया, बेरूई गांव को जलभराव से मिली राहत

    जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान, नाला/नालियों की सफाई शुरू नरसिंह मौर्य...

    चिदंबरम राहुल और दिग्विजय को देश से क्षमा मांगकर प्रायश्चित करना चाहिए,-उमा भारती

    कावड़ यात्रा में शामिल होने झाँसी पहुंची मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने...

    यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर, जिला प्रशासन ने कसी कमर

    फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे समेत यमुना तटवर्ती इलाकों में...

    More like this

    खबर का असर: भाजपा मंडल महामंत्री की तत्परता से प्रशासन हरकत में आया, बेरूई गांव को जलभराव से मिली राहत

    जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान, नाला/नालियों की सफाई शुरू नरसिंह मौर्य...

    चिदंबरम राहुल और दिग्विजय को देश से क्षमा मांगकर प्रायश्चित करना चाहिए,-उमा भारती

    कावड़ यात्रा में शामिल होने झाँसी पहुंची मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने...