यूपी के गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात के लिए सभी गोरखपुर संतकबीरनगर अंबेडकर नगर और आजमगढ़ वासीयों को बधाई देता हूं, गोरखपुर के,विकास के लिए आवश्यक है हमारी गति तेज हो और गति बढ़ाने के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए और गति बढ़ेगी तो प्रगति होगी और प्रगति होगी तो समृद्धि होगी,उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी ये किसी से छुपा नहीं है, एक माफिया एक जनपद पिछली सरकार की देन थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त राज्य अपने आप को स्थापित कर चुका है, पहले पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, अभी आपने 5 दिन पहले लखनऊ में देखा होगा 60244 पुलिस कार्मिक को नियुक्ति पत्र मिला, प्रदेश के सभी 75 जनपदों के युवाओं युवतियों को नौकरियों मिली है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सबसे पहले आजमगढ़ के सलारपुर में इस परियोजना का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया, पूर्वांचल के विकास को रफ्तार देने वाली गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना का यह कार्यक्रम एक्सप्रेसवे के दोनों छोरों गोरखपुर और आजमगढ़ पर हुआ है, गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, आजमगढ़ में लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद करीब 86 किलोमीटर का रास्ता मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे पर तय किया, और गोरखपुर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.







