Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में नामांकन बढ़ाने पर जोर |

आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में नामांकन बढ़ाने पर जोर |

Published on

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में माह सितम्बर की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रभारी विनय कुमार मिश्र द्वारा आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में नामांकन बढ़ाने, बीईओ एच एम बैठक में पूर्व एजेंडा निर्धारित करने, इंस्पायर अवार्ड, शत प्रतिशत निपुण आकलन, हिंदी अंग्रेजी से संबंधित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का वाद विवाद प्रतियोगिता का वीडियो जनपद पर साझा करना, एकीकृत प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों की उपस्थिति, 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता सूचितापूर्ण ढंग से कराने एवं क्लॉस रूम ट्रांजेक्शन को और उन्नत करने आदि बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। बैठक में डायट प्रवक्ता वीणा सिंह द्वारा बैठक का संचालन करते हुए पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के साथ साथ अकादमिक कार्यों में आ रही चुनौतियों एवं सफलताओं पर फोकस करते हुए आगामी माह अक्टूबर की योजना पर विशेष फोकस किया गया। डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी द्वारा स्मार्ट क्लास, समय सारिणी, शिक्षक संकुल बैठक, सेवा पर्व संचालित करने पर बल दिया गया। एसआरजी राजेश त्रिपाठी द्वारा स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए चार बिन्दुओ पर सुपरवीजन पर फोकस करने, लर्निंग कार्नर, टीएलएम, ओरिएंटेशन प्रोग्राम पर बात रखी गई। एलएलएफ़ संस्था के रीतेश सिंह राहुल सिंह, विकास शर्मा, कृष्णा द्वारा 24 दिवसीय विशेष रिमीडियल अभियान के अंतर्गत भाषा एवं गणित विषय से संबंधित मुख्य बिंदु, रिमीडिएल शिक्षण की रणनीतियों पर सभी प्रतिभागियों के साथ चर्चा की गयी। अंत में आगामी माह में होने वाली गणित, विज्ञान विषय से जुड़ी प्रदर्शनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयों से बच्चों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

👁 2.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...