फतेहपुर- उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की संस्तुति पर मवई व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कस्बा मवई में सदस्यता अभियान चलाकर 105 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया शीघ्र ही समस्त सदस्य व्यापारियों को संगठन का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन में अपना योगदान दे रहे हैं शीघ्र ही आस पास के समस्त ग्रामों उपग्रामों में संगठन की इकाई निर्माणित की जायेगी महामंत्री शत्रुघ्न साहू ने बताया सदस्यता अभियान का लक्ष्य 500 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाने का है जिसे माह सितम्बर में पूर्ण कर लिया जाएगा अवसर पर मवई व्यापार मण्डल के रवि अग्रहरि पप्पू अग्रहरि सत्यम अग्रहरि सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Now
उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश का मवई में चलाया गया सदस्यता अभियान 105 सदस्य बनाये गए।






