Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएकारी ने जीता राही क्रिकेट कप, फाइनल में फतेहपुर को 52 रनों...

एकारी ने जीता राही क्रिकेट कप, फाइनल में फतेहपुर को 52 रनों से हराया

Published on

फतेहपुर। एकारी ग्राम सभा में आयोजित राही क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला एकारी और फतेहपुर टीमों के बीच रोमांचक माहौल में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकारी की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 164 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
एकारी के क्रिकेटर अरशद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर की टीम दबाव में नजर आई और 12.5 ओवरों में 112 रन पर ही सिमट गई। इस तरह एकारी की टीम ने 52 रनों से मुकाबला जीतकर राही क्रिकेट कप अपने नाम किया।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बसपा नेता मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने विजेता एकारी टीम और उपविजेता फतेहपुर टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बसपा नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुल रहमान गनी, प्रदीप कोरी, आयोजक मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद फैजान, सलमान, फैजान खान, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

👁 13.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this