Homeराज्यउत्तर प्रदेशऔरैया-जालौन को मिलेगा नवरात्रि पर तोहफा, नवरात्रि के पहले दिन यमुना पुल...

औरैया-जालौन को मिलेगा नवरात्रि पर तोहफा, नवरात्रि के पहले दिन यमुना पुल पर फिर से भारी वाहनों का आवागमन होगा शुरू

Published on

नवरात्रि के पहले दिन औरैया व जालौन जनपद की जनता को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। महीनों से भारी वाहनों के लिए बंद पड़ा यमुना का पुल अब पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। इस पुल के शुरू होने से दोनों जनपदों के बीच आवाजाही में जहां आसानी होगी, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। जनपद औरैया व जनपद जालौन को जोड़ने वाला शेरगढ़ का यह यमुना पुल तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से बंद था। पुल की खराबी के कारण यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा। दोनों जनपदों के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया था, जिसकी वजह से लोगों को लगभग 70 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। इतना ही नहीं, इस अतिरिक्त मार्ग पर टोल भी देना पड़ता था और घंटों का कीमती समय भी बर्बाद होता था। यही कारण है कि व्यापार और परिवहन पर गहरा असर पड़ा और आमजन को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब पुल का पुनः संचालन होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि अब उन्हें लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी। क्षेत्रीय बाजारों और मंडियों में भी एक बार फिर रौनक लौटने की उम्मीद है। अधिकारियों की पहल
जिलाधिकारी औरैया डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शेरगढ़ पुल की तकनीकी खराबी को ठीक कराने में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुल की दो बेरिंग पिछले करीब दो वर्षों से खराब थीं। इस जटिल समस्या का समाधान आईटी-BHU के प्रोफेसरों की देखरेख में किया गया। उनके मार्गदर्शन में पुल की दोनों खराब बेरिंग बदली गईं। डीएम ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल को पहले हल्के वाहनों के लिए खोला गया था। इसके बाद भारी वाहनों की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अब तकनीकी रूप से यह पुल पूरी तरह से सुरक्षित है और बड़े-बड़े वाहनों के आवागमन के लिए सक्षम है।  नवरात्रि के पहले दिन औरैया व जालौन दोनों जनपदों के प्रशासनिक अधिकारी इस पुल का मिलकर पुनः प्रारंभ करेंगे ।इस पुल के चालू हो जाने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this