HomeUncategorizedकम्प्रोमाइज कर लो वरना बहुत पछताओगी... फतेहपुर में  जेल से छूटे आरोपी...

कम्प्रोमाइज कर लो वरना बहुत पछताओगी… फतेहपुर में  जेल से छूटे आरोपी की पीड़िता को धमकी

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जेल से छूटा आरोपी पीड़िता पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही बोला कि सुलह हो जाओ नही तो बहुत पछताओगी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

2 साल पहले रेप केस में गया था जेल

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि 2 साल पहले गांव का ही रहने वाला जितेंद्र उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बनाया था। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर रेप और मारपीट के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।

वीडियो वायरल की धमकी देकर मुकदमे में सुलह का बना रहा दबाव

बताया जा रहा है 10 मई को युवती की बारात आनी है।जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी युवती और उसके परिवार पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा है।
इनकार करने पर आरोपी ने होने वाले युवती के मंगेतर और उसके पिता को अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। इतना ही नही साथ ही आरोपी ने कहा सुलह हो जाओ नहीं तो बहुत पछताओगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी की आपराधिक धमकी से दहशतजदा पीड़िता और उसके परिवार ने स्थानीय थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

👁 8.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

फतेहपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदपुर और बिन्दकी...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं...

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM की टक्कर से दो की मौत

फतेहपुर। जनपद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज...

फतेहपुर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत, बीजेपी सरकार पर बोला हमला

फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी की गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं।...

More like this