Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकिसानों के भ्रमण दल को विधायक ने झण्डी दिखा किया रवाना -...

किसानों के भ्रमण दल को विधायक ने झण्डी दिखा किया रवाना – गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय उत्तराखंड में लेंगे प्रशिक्षण ।

Published on

फतेहपुर।अन्न मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के माध्यम से गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर उत्तराखण्ड में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदशनी में भ्रमण एवं  अन्न मिलेट्स प्रशिक्षण हेतु पचास किसानों के दल को विधायक खागा कृष्णा पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि पन्तनगर में किसानों को मिलेट यानी ज्वार बाजरा, रागी, मादा काकुन, सांवां तथा कुटकी के फसल उत्पादन के साथ ही मूल्य संवर्द्धन की जानकारी प्राप्त होगी, इसके साथ ही वहा पर आयोजित किसान मेला में उन्नतिशील किस्म के बीज किसान ले सकते हैं। विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों एवं तकनीकी कृषि की जानकारी किसानों को मिलेगी, जिसे अपनाकर किसान अपने साथ ही अन्य किसानों को जानकारी देंगे जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह ने कहा कि पन्तनगर विश्वविद्यालय में किसान मिलेट्स फसलों के साथ ही बागवानी सब्जी, फूलों की खेती की जानकारी के साथ ही फार्म भ्रमण भी करेंगे। प्राकृतिक खेती एवं मशरूम उत्पादन के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी मिलेगी। भ्रमण दल के एसडीओ रंजीत चैरसिया ने उत्पादन की जानकारी दी। भ्रमण कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रज्ञा ग्रामोत्थात सेवा समिति के सर्विव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि उन भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से संस्थानों के फार्म भ्रमण में कृषि की नई तकनीक प्रत्यक्ष देखने को मिलती है जिसे किसान अपनाकर उत्पादन में बद्धि करने के साथ ही अन्य किसानों के लिए माडल बनते हैं। भ्रमण दल में भानुप्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, रामसरन सिंह, शिव प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, भइयालाल, रीता देवी, राधा देवी सहित तमाम किसान व महिलाएं शामिल हैं।

👁 5.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this