फतेहपुर जनपद मे बालू और मिट्टी अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन को रोकने के कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहे हैं
ताजा समाचार जिले के कल्याणपुर थाना के ग्राम गुनीर का है जो की वन विभाग का आरक्षित क्षेत्र है वन विभाग की शिकायत पर मुरादीपुर निवासी बालू मिट्टी माफिया की गुनीर में अवैध खनन करते हुए। 23 जून को एक जेसीबी और दो डंपर पकड़कर खड़े करा लिए गए थे। क्योंकि करवाई खनिज विभाग करना होता है खनिज विभाग ने कुछ किया नहीं।नतीजा यह है की बजाए विधिक कार्यवाही करने के जेसीबी और दो डंपर ले देकर छोड़ने की चर्चा जोरों पर है।
इसी तरीके से मलवा थाने के मीर मऊ और ग्राम आदमपुर से बालू का अवैध खनन रात को बहुत जोरों से चल रहा है प्रतिदिन लगभग 10 ट्रैक्टर अवैध बालू निकाली जाती है और बहुत तड़के इसका परिवहन चालू हो जाता है। इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के
ग्राम भिटौरा जो गंगा नदी के किनारे स्थित है वहां रात 8:00 बजे से पूरी रात जेसीबी से और डंपरों से बालू का अवैध खनन लगातार चल रहा है। ऐसा नहीं है कि खनिज विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या लेनदेन नहीं है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार अवैध बालू और मिट्टी का खनन , खनन निरीक्षक के वरद हस्त से ही चलता है।
क्योंकि हर बार खनिज अधिकारी तो शासन के द्वारा बलि का बकरा बना दिए जाते हैं ।लेकिन असली जड़ खनिज निरीक्षक है ।क्योंकि अवैध बालू और मिट्टी का खनन करने वाले माफियाओं से उनका संपर्क है ।और उनकी आपस में मिली भगत भी है ।खनिज निरीक्षक लगभग दो वर्ष से बने हुए हैं उनको यहां के सभी अवैध खनन अड्डों की जानकारी है।
Trending Now
खनन विभाग की मिट्टी व बालू माफियाओ पर मेहरबान कल्याणपुर क्षेत्र में पकड़े गए डम्पर खनन विभाग ने नही की कार्यवाई। लूट खसोट-
👁 15.5K views








