Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगंगा संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया जागरूक - भिटौरा...

गंगा संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया जागरूक – भिटौरा ब्लाक में गंगा गोष्ठी व ग्रीन चैपाल का हुआ आयोजन ।

Published on

फतेहपुर। जिला गंगा समिति व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड भिटौरा के गंगा ग्राम टांडा में गंगा गोष्ठी एवं ग्रीन चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर विश्वनाथ त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी (जिला गंगा समिति) ज्ञान प्रकाश तिवारी, वन विभाग से वन दरोगा अवधेश, बृजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। गोष्ठी में ग्रामीणों को गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने बताया कि गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में जलीय जीवों के शिकार पर रोक, वृक्षारोपण के महत्व और नदी स्वच्छता के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त हो सके। ग्रीन चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को सरकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। स्वच्छता न केवल हमारे समाज और पर्यावरण को स्वच्छ रखती है बल्कि बीमारियों से भी बचाव करती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आगामी दीपावली पर घरों की सफाई से निकलने वाले कचरे को एकत्र कर भेजने का संकल्प लें। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों ने अपने विचार भी रखे। गंगा संरक्षण के प्रति संकल्प शपथ ली। कार्यक्रम का समापन गंगा शपथ के साथ किया गया।

👁 5.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this