Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगया (बिहार) में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ का सम्मान, शहीद चंद्रशेखर आजाद...

गया (बिहार) में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ का सम्मान, शहीद चंद्रशेखर आजाद के वंशज ने किया सम्मानित

Published on

बिहार के गया में सामाजिक सेवा कार्यों के लिए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। संस्था को यह सम्मान शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जहां स्वतंत्रता सेनानी Chandra Shekhar Azad के वंशज अमित आजाद तिवारी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया।

संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों, विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। संस्था के सदस्य न केवल जिले में बल्कि प्रदेश स्तर तक जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जिसकी व्यापक सराहना की जा रही है।

सम्मान ग्रहण करने के लिए संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा है और आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सोनी कुमार वर्मा, अमृत, शुभम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा से महेश कुमार, दिल्ली से अंगद, अहमदाबाद से भूपेंद्र दवे, वाराणसी से प्रदीप इसरानी, होम्यो भाभा वाराणसी से आशुतोष सिंह तथा गाजीपुर से शीर्ष दीप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में इस तरह की संस्थाएं जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण हैं और ऐसे सेवा कार्यों को हमेशा प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

👁 30K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दिल्ली किसान महापंचायत में शामिल होने फतेहपुर से रवाना होंगे किसान, 18 मार्च को ट्रेन से जाएंगे नई दिल्ली

फतेहपुर, 17 मार्च। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले फतेहपुर जनपद से...

लाचार परिवार की दीवार पर दबंगों का साया: निर्माण रुकवाया, गाली-गलौज व मारपीट की धमकी

असोथर (फतेहपुर)।थाना असोथर क्षेत्र के बेसड़ी गांव में एक लाचार परिवार को घर की...

सिंचाई विभाग में लापरवाही के आरोपों पर कर्मचारी ने दी सफाई, उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग

फतेहपुर। सिंचाई खंड फतेहपुर में सरकारी कार्यों में लापरवाही और उदासीनता के लगाए गए...

More like this

दिल्ली किसान महापंचायत में शामिल होने फतेहपुर से रवाना होंगे किसान, 18 मार्च को ट्रेन से जाएंगे नई दिल्ली

फतेहपुर, 17 मार्च। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले फतेहपुर जनपद से...

लाचार परिवार की दीवार पर दबंगों का साया: निर्माण रुकवाया, गाली-गलौज व मारपीट की धमकी

असोथर (फतेहपुर)।थाना असोथर क्षेत्र के बेसड़ी गांव में एक लाचार परिवार को घर की...