Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगोरे शहीदा कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत -...

गोरे शहीदा कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत – मुहल्लेवासियों ने सहायक वक्फ आयुक्त व एसडीएम से कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग ।

Published on

फतेहपुर। शहर के जीटी रोड निरंकारी स्कूल के सामने स्थित गोरे शहीदा कब्रिस्तान पर जेसीबी के जरिए किए जा रहे अवैध कब्जे के प्रयास की मुहल्लेवासियों ने सहायक वक्फ आयुक्त व उप जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कब्जा करने वालों को रोकते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ज्वालागंज वार्ड के सभासद मो0 आफताब की अगुवई में मुहल्लेवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सहायक वक्फ आयुक्त व एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि नागा निरंकारी गल्र्स कालेज के सामने गाटा सं0 2862 के गाटा 1 लगायत 2862/4 स्थित गोरे शहीदा कब्रिस्तान में शहर के पनी मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति कब्रिस्तान पर जेसीबी लेकर कब्जे का प्रयास कर रहा है। कब्रिस्तान की भूमि पर अपना स्वामित्व बताकर पवित्रता को भंग करने व शांति व्यवस्था भंग करने का काम कर रहा है। बताया कि कोई भी वक्फ बोर्ड का आदेश वक्फ की सम्पत्ति होने या न होने के संबंध में हो तो यह टिब्यूनल द्वारा धारा-83 वक्फ एक्ट 195 के अंतर्गत निर्णीत होगा। धारा-85 वक्फ एक्ट 1995 के अंतर्गत प्रश्नगत प्रश्न की विवादित सम्पत्ति वक्फ है या नहीं व केवल वक्फ टिब्यूनल द्वारा ही निर्णय की जाएगी। व्यवहार व राजस्व न्यायालय को कोई अधिकार उक्त बिन्दु पर करने का नहीं है। इस प्रकार उसका कथित दावा अवैध व अमान्य है। मुहल्लेवासियों ने मांग किया कि कब्रिस्तान की पवित्रता बनाए रखते हुए अवैध कब्जा करने वालों को रोक कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर फैसल, सूफियान मिर्जा, मंसूर अहमद, राना, मो0 दानिश राइन, हाशिम खान, खलील अहमद, मो0 फैय्याज, दानिश, यासिर समीर, मो0 शानू, तबरेज खान भी मौजूद रहे।

👁 11.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

More like this