Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कन्या वंदन उत्सव मिशन शक्ति के...

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कन्या वंदन उत्सव मिशन शक्ति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम ।

Published on

फतेहपुर- जिले में सेवा पखवाड़े में महानवमी के पावन अवसर पर शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फतेहपुर में सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष कानपुर प्रान्त श्री राकेश श्रीवास्तव जी की प्रेरणा से सेवा भारती , गंगा समग्र एवं भारत विकास परिषद के सहयोग से कन्या वंदन उत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया गया। सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार शालाओं धारुपुर , विनोबा नगर, काशीराम कालोनी अस्ती, बेरुइहार एवं चित्रांशनगर से कन्याओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह 8:00 बजे से ही प्रारंभ हो गया था। विद्यालय परिसर में ही महानवमी के अवसर पर दिव्य हवन किया गया। देवी स्वरूपा 450 कन्याओं का स्वागत रोली चंदन माथे पर लगाकर किया गया। आसन में बैठा कर उनका पुष्प और अक्षत् द्वारा वंदन के पश्चात प्रसाद छकाकर तथा कई तरह के उपहार भेंट कर विधिवत सत्कारोपरान्त समान विदा किया गया । सभी कन्याओं के आने जाने हेतु विद्यालय द्वारा बसों की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी केंद्र फतेहपुर की प्रमुख नीरा बहन एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गंगा समग्र फतेहपुर के जिला संयोजक धीरज राठौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी, कुलदीप सिंह भदौरिया, रीता सिंह तोमर ,कमल रस्तोगी, कविता रस्तोगी, साधना चौरसिया, भारती सिंह, रेखा श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता,अजय गुप्ता,अंगद सिंह चन्देल, नीरज सिंह,राम नारायण आचार्य,उदयभान सिंह, अजय त्रिपाठी, सदानंद मिश्रा, संजय श्रीवास्तव सहित अनेक महानुभाव कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

👁 33.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this