Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचेयरमैन के प्रयास से बारिश में बदला गया ट्रांसफार्मर - विद्युत व्यवस्था...

चेयरमैन के प्रयास से बारिश में बदला गया ट्रांसफार्मर – विद्युत व्यवस्था बहाल होते ही सभी ने चेयरमैन के कार्यों को सराहा ।

Published on

फतेहपुर। नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण आ रही दिक्कतों को देखते हुए चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन ने जनसेवा की भावना का परिचय दिया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होने बारिश के बावजूद फतेहपुर से ट्रांसफार्मर मंगवाकर कर्मचारियों ने भीगते हुए उसे बदलने का काम किया। चेयरमैन के इस कार्य की नगरवासियों ने भूरि-भूरि सराहना की। बताते चलें कि नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कई दिनों से 250 किलोवाट का ट्रांसफार्मर खराब था। जिसके नगरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली व पानी की समस्या से दो-चार हो रहे नगरवासियों ने इस समस्या से चेयरमैन को अवगत कराया। चेयरमैन सै0 आबिद हसन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए जनसेवा की भावना का परिचय दिया। उन्होने अपने स्तर से प्रयास शुरू किए और मंगलवार को बारिश के बावजूद नगर पंचायत टीम के साथ मिलकर 250 किलोवाट का ट्रांसफार्मर फतेहपुर से मंगवाया और बारिश में ही भीगते हुए उसे बदलवाने का काम किया। विद्युत व्यवस्था बहाल होते ही लोगों ने चेयरमैन ने कार्यों को सराहा। चेयरमैन ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर उनके द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली, पानी व सड़क के मामले को वह बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। जल्द ही नगर की सभी सड़कें भी दुरूस्त हो जाएंगी।

👁 10.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this