Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजरूरतमंद मरीज के लिए रमन ने किया रक्तदान ।

जरूरतमंद मरीज के लिए रमन ने किया रक्तदान ।

Published on

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज कैलाश गुप्ता पुत्र फूलचंद्र गुप्ता निवासी ग्राम बावन पोस्ट गाजीपुर को रक्त की कमी के चलते हीमोग्लोबीन 2.3 बचा था। डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट तत्काल रक्त चढ़वाने की सलाह दी। रक्त समूह दुर्लभ होने के चलते जिले के किसी रक्तकेन्द्र में उपलब्ध न था। जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को मिलते ही संस्था के ग्रुप में डाला गया। केस देखते ही पीरनपुर निवासी रमन ने कहा कि उनका रक्त समूह एबी निगेटिव है और देर न करते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र पहुंचे। जरूरतमंद मरीज कैलाश गुप्ता के लिए रक्तदान किया और तीमारदार रामबाबू गुप्ता को रक्त उपलब्ध करवाया। जिस पर तीमारदार ने संस्था व सदस्य की जमकर सराहना की। इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह, जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से विभागाध्यक्ष वरदवर्धन बिसेन, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट बृज किशोर, लैब सहायक विनोद कुमार उपस्थित रहे।

👁 8.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

More like this