Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजल जीवन मिशन की टंकी का स्टार्टर 15 दिन से फुंका पड़ा,...

जल जीवन मिशन की टंकी का स्टार्टर 15 दिन से फुंका पड़ा, 35 सौ की आबादी में पेयजल संकट गहराया ।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर विकासखंड के कौंडर गांव में जल जीवन मिशन शक्ति के तहत बनी पानी की टंकी का स्टार्टर पिछले 15 दिनों से फुंका पड़ा है। इससे पूरे गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। करीब 3,500 की आबादी वाले इस गांव में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक स्टार्टर की मरम्मत नहीं हो सकी है। प्रधान प्रतिनिधि पी.के. गुप्ता ने बताया कि मोटर खराब होने के बाद जिले सहित दूसरे जिले से भी मिस्त्रियों को बुलाकर ठीक कराने की कोशिश की गई, लेकिन यह आधुनिक स्तर की मोटर है। इसमें एक विशेष चिप लगी है, जिसे सामान्य मिस्त्री ठीक नहीं कर पा रहे हैं। हमने इसकी जानकारी विभाग को दे दी है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

ग्रामीणों की पीड़ा

गांव के निवासी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि पंद्रह दिन से पानी की टंकी से एक बूंद पानी नहीं आ रहा। लोग हैंडपंप या कुआं का पानी पीने को मजबूर हैं। गृहिणी सावित्री देवी ने कहा कि सुबह से शाम तक बर्तन लेकर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में भी दिक्कत होती है। राजेश कुमार ने कहा कि टंकी बनने के बाद गांव वालों को बड़ी उम्मीद थी कि अब पानी की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन अब वही टंकी सिरदर्द बन गई है। सीमा देवी ने कहा, गर्मी में तो पानी का संकट और बढ़ जाएगा। प्रशासन को तुरंत इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

विकासखंड अधिकारी का बयान

ज्वाइंट विकासखंड अधिकारी असोथर कमलेश कुमार ने बताया कि कौंडर गांव में स्टार्टर खराब होने की सूचना मिली है। संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि स्टार्टर तकनीकी रूप से जटिल है, तो विभागीय इंजीनियरों की टीम भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जिला/ब्लॉक प्रशासन से मांग की है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगी आधुनिक स्टार्टरों की नियमित जांच और मरम्मत के लिए विशेष तकनीकी दल तैनात किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

👁 8.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this