रिपोर्ट-बृजेन्द्र शुक्ला
बिंदकी (फतेहपुर) बिंदकी नगर से 7 किलोमीटर दूर बसी ऐतिहासिक नगरी खजुहा एक ओर जहां कई ऐतिहासिक घटनाएं संजोए हुए हैं ।वहीं खजुआ के शुक्ल वंशज का इतिहास बहुत उज्ज्वल रहा है।
उसी कड़ी में खजुहा के पूर्व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश रहे महेश नारायण शुक्ला के पोते जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद हाई कोर्ट का न्यायाधीश महामहिम राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए हैं ।उनके इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की खबर सुनते ही खजुहा के और बिंदकी के निवासियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई और लोग उनके परिवारी जनों को बधाई देने लगे। बताते चलें की पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्व महेश नारायण शुक्ला के भतीजे राधे मोहन शुक्ला उर्फ प्रभु जी उत्तर प्रदेश पुलिस के डी जीपी रह चुके हैं। जबकि उनके जुड़वा भाई शिवमोहन शुक्ला उर्फ शिवाजी मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी रह चुके हैं। जस्टिस राजीव लोचन के स्व पिता अशोक शुक्ला पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा के प्रबंधक रहे हैं ।बुआ रंजना वाजपेई समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा रही है। इसी शुक्ला परिवार से गिरीश चंद्र शुक्ला यू पी रोडवेज के अध्यक्ष रह चुके हैं । और सुरेश नारायण शुक्ला आईजी आंध्र प्रदेश रहे हैं। जस्टिस साहब के पर बाबा पंडित पुरुषोत्तम लाल शुक्ला जिनके नाम से पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज है। वह इन्हीं के परिवार का है। खजुहा की शुकुलन गली मशहूर है। हाई कोर्ट इलाहाबाद का जस्टिस नियुक्त किए जाने पर खजुहा और बिंदकी के लोगों में खुशी का माहौल है ।और लोग बधाइयां दे रहे हैं। और खुशी जता रहे हैं। बधाई देने वालों में अवधेश मिश्रा चंद्रप्रकाश शुक्ला अनिल शुक्ला अरुण शुक्ला ऋषभ शुक्ला विकास अवस्थी शैलेंद्र ओमर नीरजा शुक्ला सहित तमाम गणमान्य लोग रहे।







