Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती हो रही है’, राम जन्मभूमि दान...

‘जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती हो रही है’, राम जन्मभूमि दान मामले में SIT गठन पर भड़के सपा सांसद रामजीलाल सुमन–

Published on

SIT Investigation Ram Janmabhoomi: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित राम जन्मभूमि दान मामले में SIT के गठन के बाद अब इस पर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता और सांसद रामजीलाल सुमन ने इस जांच प्रक्रिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार का यह कदम केवल मामले को लीपापोती’ करने की एक कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी गड़बड़ियां हुई हैं, उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत पहले ही सबके सामने ला चुके हैं।

‘नया नहीं है यह मामला, अखिलेश जी पहले ही खोल चुके थे पोल’

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने मीडिया से बातचीत में सरकार की मंशा पर सीधे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि भले ही अब इस मामले की जांच के लिए SIT बना दी गई है, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने बहुत पहले ही इस मामले में हो रही धांधली और गड़बड़ियों का मुद्दा उठा दिया था।उनका कहना है कि विपक्ष लगातार इस पर सवाल उठाता रहा है, लेकिन सरकार ने अब जाकर कदम उठाया है।

जांच की नीयत पर उठाए सवाल

सांसद सुमन के इस तीखे बयान से साफ है कि विपक्ष इस सरकारी जांच से संतुष्ट नहीं है। उनका मानना है कि जब मामला पहले से ही सार्वजनिक था और इस पर लगातार सवाल उठ रहे थे, तब जाकर अब एसआईटी का गठन करना सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने और मामले को ठंडे बस्ते में डालने जैसी कोशिश है।

‘एक-दो घरों की नहीं, यह करोड़ों भक्तों की लूट है’

वहीं पर सांसद अवधेश प्रसाद ने मंदिर के पैसों में हुई कथित गड़बड़ी पर बहुत कुछ कहा। उन्होंने इसकी तुलना करते हुए कहा कि अवधेश प्रसाद ने कहा कि एक आम डकैत सिर्फ एक या दो घरों को लूटता है, लेकिन राम मंदिर के पैसे में जो हेरफेर हुआ है, वह बिल्कुल अलग है। यह सीधे तौर पर उन करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों के भरोसे को लूटना है, जो देश-विदेश से आकर अपनी कमाई का हिस्सा मंदिर में दान करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में इसे भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती बताया है।

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UP News: ‘जिस भूमि पर मेरे पिता अन्न उगाते थे, उसी जमीन से उड़ान भरकर मैं आपसे मिलने आई’, CM योगी से मिलकर गदगद...

Farmers Traveled by Flight: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू...

UP News: 1 जुलाई से शुरू होगा ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल भेजेगी योगी सरकार–

School Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के हर बच्चे को...

शहीदों के नाम पर स्मारक बनाने की उठी मांग, पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की तहसील स्तरीय मासिक बैठक कैप्टन...

More like this