फतेहपुर साइबर क्राइम थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों त्रिभुवन सिंह, राहुल सिंह और जितेंद्र सिंह को गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर लोगों पर पोर्न वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाते थे और मुकदमा दर्ज कराने व गिरफ्तारी का भय दिखाकर उनसे धन उगाही करते थे। इनके पास से 3 एंड्रॉयड फोन और एक कीपैड मोबाइल सहित कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।साइबर क्राइम पुलिस ने जागरूकता के उद्देश्य से आरोपियों के साथ एक डेमो भी कराया, जिसमें दिखाया गया कि यह गिरोह किस तरह वारदात को अंजाम देता था।
Trending Now
जामताड़ा की तर्ज पर साइबर अपराध करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो के जरिए करते थे ठगी, सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़






