फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटेलिया गांव में घर के अंदर झोले से रखे सामान को निकालते समय झोले के अंदर छिपे सांप ने बालिका को काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटेलिया गांव निवासी लक्ष्मी की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी घर के अंदर झोले में रखे सामान को निकाल रही थी। तभी झोले के अंदर छिपे सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया तो वही साथ आए परिजन मृतका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
Trending Now
झोले में छिपे सांप ने बालिका को काटा, मौत।








