Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

👁 34.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सदाशिव पैलेस में डॉक्टर दंपती से मारपीट का आरोप, 5-6 वेंडरों पर मुकदमा दर्ज,समझौता न करने पर बड़ी धमकी

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदाशिव पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे डॉक्टर दंपती के...

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

More like this