Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग गंभीर घायल —...

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग गंभीर घायल — शराब के नशे में थे बाइक सवार, पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती ।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के गाजीपुर-असोथर मार्ग स्थित बेसंडी मोड़ के पास इस दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और उनमें आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही असोथर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान महेंद्र तिवारी (25 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी निवासी खुशवक्त राय नगर फतेहपुर, राधा देवी (55 वर्ष) पत्नी स्व. सुंदर लाल, तथा उनके पुत्र श्यामू (35 वर्ष) पुत्र स्व. सुंदर लाल निवासी करहल थाना कोर्रा जिला इटावा के रूप में हुई है। ये लोग असोथर से अपने परिजनों से मिलने फतेहपुर जा रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल UP 71 AX 7486 पर सवार कुलदीप सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह और धनराज सिंह (35 वर्ष) पुत्र जनक सिंह उर्फ गुलाब सिंह निवासी बेरूई थाना असोथर बताए गए हैं, जो गाजीपुर से असोथर की ओर आ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, गाजीपुर की ओर से आने वाले दोनों युवक शराब के नशे में थे, जिसके चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

👁 8.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को असोथर पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर-असोथर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति,...

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...

More like this