Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरथाने पहुंच गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने पीड़िता को दिलाया न्याय, भेजा ससुराल...

थाने पहुंच गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने पीड़िता को दिलाया न्याय, भेजा ससुराल ,पुलिस ने उत्पीड़क ससुरालियों को सिखाया सबक, अंतिम चेतावानी और लिखित समझौते के बाद हुआ निस्तारण

Published on

फतेहपुर- ससुरालियों द्वारा महिला उत्पीड़न का शिकार विवाहित महिला को न्याय दिलाने के लिए रविवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता संगठन पदाधिकारियों के साथ पीड़ित महिला तथा परिजनों को लेकर ओंग थाना पहुंचीं और प्रकरण से थाना प्रभारी को गम्भीरता से अवगत कराते हुए न्याय दिलाए जाने की माँग की जिस पर थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या निस्तारण के लिए क़दम उठाया गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास और पुलिस के सहयोग से पीड़िता को न्याय मिला | प्रकरण यह रहा कि पीड़िता मैना देवी जिसकी शादी ओंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी प्रदीप पुत्र रमेश कुमार के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से मैना देवी को ससुराल में महिला उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा जिसमें अक्सर गाली गलौज मारपीट तथा मारने की धमकियों आदि से आजिज होकर पीड़िता अपने मायके माता पिता के पास आ गई उधर पीड़िता का पति प्रदीप तथा देवर सचिन ने पीड़िता तथा उसके माता पिता को धमकी दी की अब वो मैना देवी को अपने घर में नहीं रखेंगे बेहाल पीड़िता तथा उसके परिजन न्याय की आस में कई महीने से भटक रहे थे तब गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंची थाना प्रभारी को अवगत कराया ऐसी घृणित मानसिकता युक्त लोगों पर कार्यवाही की माँग और पीड़िता को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग उठी थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस ससुरालियों को थाना लेकर पहुंचीं दोनों पक्षों के सभी तथ्यों को समझा गया और पीड़िता की तहरीर ली गई थाना प्रभारी ने गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल संगठन पदाधिकारियों तथा दुर्गागंज प्रधान सहित सभी के समक्ष ससुरालियों से लिखित समझौता पत्र लिखा कर अंतिम चेतावानी देते हुए जमकर फटकार लगाई और सबक सिखाया पीड़िता मैना देवी को ससुराल भेजा गया ससुरालीजनों ने भरोसा दिलाया कि अब ऐसा नहीं होगा यदि अब ऐसा हुआ तो कोई भी सजा उन्हें दी जाए इस प्रकार से मामले का हल निकला थाना प्रभारी ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच कराकर आवश्यकता अनुसार मुकदमा दर्ज कराने का भी भरोसा दिलाया पीड़िता तथा उसके परिजनों ने गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक और पुलिस का आभार व्यक्त किया इस दौरान सरला सिंह, प्रीती देवी, रंजना, सुनीता, आमना, सुमन, विजमा, आदित्य आदि लोग रहे |

👁 14.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...