Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदिल्ली किसान महापंचायत में शामिल होने फतेहपुर से रवाना होंगे किसान, 18...

दिल्ली किसान महापंचायत में शामिल होने फतेहपुर से रवाना होंगे किसान, 18 मार्च को ट्रेन से जाएंगे नई दिल्ली

Published on


फतेहपुर, 17 मार्च। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले फतेहपुर जनपद से बड़ी संख्या में किसान 19 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन से किसान दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह मंडासराय तथा महिला जिला अध्यक्ष रिंकी जायसवाल के नेतृत्व में फतेहपुर के किसान, मजदूर एवं महिला संगठन के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बताया गया कि 28 फरवरी को हुई मासिक बैठक में ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई थी। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 मार्च को आयोजित किसान महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान तथा संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल के आह्वान पर देशभर से लाखों किसान एकत्रित होंगे। किसान केंद्र सरकार के कथित गलत निर्णयों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी के नेतृत्व में फतेहपुर से भी बड़ी संख्या में किसान इस महापंचायत में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।

संगठन के प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्र ने बताया कि 18 मार्च को दिल्ली प्रस्थान के कारण उसी दिन आयोजित होने वाले किसान दिवस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान साथियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर किसान हितों की आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।

👁 64.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लाचार परिवार की दीवार पर दबंगों का साया: निर्माण रुकवाया, गाली-गलौज व मारपीट की धमकी

असोथर (फतेहपुर)।थाना असोथर क्षेत्र के बेसड़ी गांव में एक लाचार परिवार को घर की...

सिंचाई विभाग में लापरवाही के आरोपों पर कर्मचारी ने दी सफाई, उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग

फतेहपुर। सिंचाई खंड फतेहपुर में सरकारी कार्यों में लापरवाही और उदासीनता के लगाए गए...

मनरेगा सामग्री मद में अनियमितता का आरोप, ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम से की जांच की मांग

Fatehpur जिले के विकास खंड Hathgam में मनरेगा के अंतर्गत सामग्री मद में अनियमितता...

More like this

लाचार परिवार की दीवार पर दबंगों का साया: निर्माण रुकवाया, गाली-गलौज व मारपीट की धमकी

असोथर (फतेहपुर)।थाना असोथर क्षेत्र के बेसड़ी गांव में एक लाचार परिवार को घर की...

सिंचाई विभाग में लापरवाही के आरोपों पर कर्मचारी ने दी सफाई, उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग

फतेहपुर। सिंचाई खंड फतेहपुर में सरकारी कार्यों में लापरवाही और उदासीनता के लगाए गए...