More
    Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, धू धूकर...

    दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, धू धूकर जली

    Published on

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस आग का गोला बन गई। जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर धू धूकर जलता बस देखते हड़कंप मच गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते भी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया गया था। आगजनी में बस में रखे सभी यात्रियों के सा जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    पूरी घटना, जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार की है। बुधवार की दोपहर दिल्ली की टूरिस्ट बस दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर प्रतापगंज बाजार के पास पहुंचते ही बस से अचानक धुंआ निकलने लगा। चालक ने समय रहते बस को हाइवे के किनारे लगाकर यात्रियों को नीचे उतार दिया।

    14 यात्री बाल – बाल बचे

    धुंआ निकलने ही बस चालक ने मार्केट से करीब दो सौ मीटर आगे ले जाकर बस को रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। लेकिन देखते ही देखते बस आग का गोला बनकर धू धूकर जलने लगी। यात्री तो सुरक्षित नीचे उतर गए थे लेकिन सभी यात्रियों का समान हादसे में जलकर राख हो गया। फिलहाल, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस की चपेट में आने से रोड के किनार स्थित एक गुमटी भी जलकर राख हो गई।

    चालक बोला

    हादसे के बाद बस चालक कमल ने बताया कि वह बस लेकर दिल्ली से वाराणसी जा रहा था।अचानक बस से धुंआ निकलने लगा। शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में अचानक आग लग गई। समय रहते भी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस हाइवे स्टार टूरिस्ट ग्रुप की है।

    1.6K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम–2025 के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों को लेकर DM ने अधिकारियों के साथ कि बैठक

    फतेहपुर-हर घर तिरंगा कार्यक्रम–2025 के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा...

    यमुना नदी में बाढ़ से तीनो तहसील में 19 गांव प्रभावित,कम हो रहा यमुना नदी का जल स्तर

    फतेहपुर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)  अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद फतेहपुर में यमुना नदी...

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिले कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों से आहत पीड़ितों ने बताई आप बीती

    फतेहपुर- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में आज जनपद के कांग्रेसियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों...

    भारतीय परिधान का विदेशी महिलाओं में क्रेज, ताज सुरक्षा की महिला आरक्षी बनी मददगार लोग देख कर रह गए दंग

    भारतीय परिधान को विदेश में खूब सराहा जा रहा है भारतीय परंपरा के अनुसार...

    More like this