फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जनपद पहुंचकर प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए जो करेंगे अच्छा करेंगे, कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आकांक्षी जनपद को आत्म निर्भर बनाने के लिए महिलाएं समूह से जुड़कर आत्म निर्भर भी बन रही हैं। वहीं बच्चों की भावनाओं से भरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बिंदकी की ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 52 इमली के पेड़ पर एक साथ 52 सेनानियों को फांसी दी गई थी, जिनके बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
Trending Now
दिवाली में पीएम करेंगे डबल धमाका, देश के लिए जो करेंगे अच्छा करेंगे पीएम- प्रतिभा शुक्ला







