Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में मिशन शक्ति से संबंधित एक महिला हेल्प...

नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में मिशन शक्ति से संबंधित एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाय। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति का 30 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

Published on

फतेहपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज–05 के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति का अभियान 20 सितम्बर 2025 से 30 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसे आगे भी विस्तारित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विभाग के अधिकारी मिशन शक्ति के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने–अपने विभागों से की जाने वाली गतिविधियों का ग्राम पंचायत स्तर व वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक रोस्टर बनाए एवं एक नोडल अधिकारी भी नामित करे। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी–अपनी कार्ययोजना जल्द से जल्द प्रस्तुत करे ताकि समेकित रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम/न्याय पंचायत में नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान/सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशा वर्कर अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी से समन्वय बनाकर महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों /कार्यक्रमों के माध्यम से उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाय। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा जो गतिविधियां/कार्यक्रम निर्धारित किए गए है, को संवेदनशीलता के आयोजित कराते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जाय। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव हेतु प्रेरक महिलाओं/बालिकाओं को चिन्हित कर उनको सम्मानित किया जाय एवं मीडिया के साथ संवाद भी कराया जाय ताकि अन्य महिलाएं/बालिकाएं उनसे सीख कर अपने जीवन स्तर को सशक्त बना सके। एआरटीओ को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम तहत महिलाओं को चिन्हित कर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जाय। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों में मिशन शक्ति से संबंधित सभी गतिविधियां/कार्यक्रम कराए जाय साथ ही मिशन शक्ति से संबंधित लघु फिल्म भी दिखाई जाय। उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायिक से कहा कि नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में मिशन शक्ति से संबंधित सभी गतिविधियां/कार्यक्रम आयोजित कराते हुए एक महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री नौशीन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

👁 6.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...