Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनवाबगंज में साझा काव्य संकलन ‘फिर से याद तुम्हारी आई’ का हुआ...

नवाबगंज में साझा काव्य संकलन ‘फिर से याद तुम्हारी आई’ का हुआ विमोचन, कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधार

Published on

नवाबगंज। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘वाणी’ के अध्यक्ष श्री रमाकांत शुक्ल के संयोजन में 27 सितंबर 2026 को सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, आजादनगर नवाबगंज में साझा काव्य संकलन ‘फिर से याद तुम्हारी आई’ का विमोचन समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पुस्तक का संपादन श्री दया शंकर मिश्र एवं श्रीमती मल्लिका द्विवेदी ने किया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. सीमा परोहा, निदेशक, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर रहीं। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ. विनोद त्रिपाठी, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल तथा प्रयागराज से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. प्रदीप चित्रांशी शामिल रहे।
पुस्तक विमोचन के बाद कवियों एवं साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इसके उपरांत आयोजित कवि सम्मेलन में वाराणसी से आए कवि संतोष प्रीत, आनंद कृष्ण ‘मासूम’ एवं राम जतन पाल ने आध्यात्मिक एवं श्रृंगार रस से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कवयित्री सुनीता तिवारी, सीमा अग्रवाल, सीमा वर्णिका, पूर्णिमा बाजपेयी, शुभदा बाजपेयी, अनन्या मिश्रा, शिखा मिश्रा सहित संत कुमार दीक्षित, अशोक मिश्र, जयराम ‘जय’, दया शंकर मिश्र, विद्याशंकर अवस्थी, मल्लिका द्विवेदी आदि रचनाकारों ने अपनी कविताओं से साहित्यिक वातावरण को जीवंत बना दिया।
मुख्य अतिथि प्रो. सीमा परोहा ने कहा कि सरस कविता व्यक्ति के जीवन को भी सरस बना देती है और जीवन में काव्य का महत्वपूर्ण स्थान है। श्री अमित अग्रवाल ने आयोजन को अद्भुत और अद्वितीय बताया। डॉ. प्रदीप चित्रांशी ने कानपुर के साहित्यकारों के लिए एक साझा साहित्यिक मंच की आवश्यकता बताते हुए ‘वाणी’ और ‘विकासिका’ जैसी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।
डॉ. विनोद त्रिपाठी ने पुस्तक में शामिल सभी कवियों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रयास को सराहनीय बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मल्लिका द्विवेदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था अध्यक्ष श्री रमाकांत शुक्ल ने किया।

👁 37.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच...

SIR विवाद पर फतेहपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

फतेहपुर। SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को...

फतेहपुर में पशु चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में हुई पशु चोरी की घटना का पुलिस ने...

अखिलेश के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर इमरान मसूद का पलटवार, बोले- कांग्रेस ऐसी पार्टी नहीं जिसे डराया जा सके

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

More like this

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच...

SIR विवाद पर फतेहपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

फतेहपुर। SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को...

फतेहपुर में पशु चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में हुई पशु चोरी की घटना का पुलिस ने...