More
    Homeचुनावनेशनल हेराल्ड केस में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:फिरोजाबाद में सोनिया-राहुल का पुतला...

    नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:फिरोजाबाद में सोनिया-राहुल का पुतला फूंका, ईडी की चार्जशीट का हवाला

    Published on

    फिरोजाबाद में भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौराहा पर एकत्रित हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने बताया कि ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं के पिछले कारनामों का परिणाम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पुतला जलने के बाद तुरंत आग बुझा दी। कार्यक्रम में हनुमंत बघेल, मनप्रीत सिंह कीर, लोकेंद्र पौनियां, महीपाल निषाद, रामतीर्थ चक, कोमल वाल्मीकि, गिरवर निषाद, महेंद्र झा, जुबीन भारद्वाज समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    1.1K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    बजरंगदल के हुतात्मा दिवस कार्यक्रम में भिटौरा प्रखंड के बजरंगियों ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान

    रिपोर्ट -आदर्श तिवारी फतेहपुर के सदर अस्पताल में 2 नवंबर 2025 को बजरंगदल के द्वारा...

    धन्य धन्य हो गया फतेहपुर, तन- मन चढ़ा भक्ति का रंग।बनेगा मंदिर जगन्नाथ , बलभद्र ,सुभद्रा बहना संग।।

    फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 409 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर केमुराइन टोला...

    शिक्षा ,शिक्षक और शिक्षार्थी – पुरातन  एवं अधुनातन  परिदृश्यलेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

      हमारे देश में शिक्षा का इतिहास  200-400 साल पुराना नहीं है ।यह तो...

    More like this