Homeराज्यउत्तर प्रदेशनौकरी नहीं मिली तो ठगी का रास्ता अपनाया प्रेमिकाओं के शौक पूरे...

नौकरी नहीं मिली तो ठगी का रास्ता अपनाया प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए करता था डीजल की चोरी

Published on

आगरा: फतेहाबाद पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो बी फार्मा करने के बाद भी नौकरी न मिलने पर प्रेमिकाओं के शौक और मौज-मस्ती के लिए डीजल की चोरी करता था। पुलिस ने उसे सर्विलांस टीम की मदद से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित कुशवाह है, जिसके कब्जे से पुलिस ने ₹75,000 नकद, 45 लीटर डीजल, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है ऐसे देता था वारदात को अंजाम: पुलिस पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह फर्जी फोन पे ऐप डाउनलोड करके रखता था। वह एक स्कॉर्पियो गाड़ी किराये पर लेता था और उसमें खाली ड्रम रखकर पेट्रोल पंप पर जाता था। वहां वह गाड़ी और ड्रम में डीजल भरवाता था और ऑनलाइन पेमेंट का QR कोड मांगता था। जैसे ही सेल्समैन QR कोड देता, वह बिना पेमेंट किए वहां से भाग जाता था। यह डीजल वह बाद में ट्रक ड्राइवरों को बेच देता था। महंगी स्कॉर्पियो पर घूमता था, गर्लफ्रेंड पर पैसे उड़ाता था: पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसने बी फार्मा की पढ़ाई की है, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकी। अपनी गर्लफ्रेंड और मौज-मस्ती के खर्चे पूरे करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया। उसने बताया कि वह एक कंपनी से प्रतिदिन ₹5,000 के किराए पर स्कॉर्पियो गाड़ी लेता था। इसी गाड़ी का इस्तेमाल वह डीजल चोरी करने के लिए करता था। उसने स्वीकार किया कि बरामद किए गए ₹75,000 भी उसने चोरी के डीजल को बेचकर ही कमाए थे, जिसमें से अधिकांश उसने मौज-मस्ती में खर्च कर दिए।दो अलग-अलग थानों में मामले दर्ज:थाना फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुमित पर दो अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। एक मामला 20 अगस्त 2025 को श्री गंगा फिलिंग स्टेशन पर हुई घटना का है, जबकि दूसरा मामला बसई अरेला पेट्रोल पंप से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, सर्विलांस सेल (पूर्वी जोन) के प्रभारी गौरव बाल्यान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

👁 5.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this