Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनौ इंची दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी,...

नौ इंची दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, खेत में मिले बक्से-अटैची

Published on

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नौ इंची दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को उस समय हुई, जब उन्होंने घर की दीवार कटी हुई देखी। चोरी की वारदात सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, चोर रात के अंधेरे में घर की करीब नौ इंच मोटी दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर में रखे बक्सों और अन्य सामान को खंगाला। आरोप है कि चोर घर से लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात के साथ करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चोरी करने के बाद चोर घर से दो बक्से, एक अटैची और एक बैग भी अपने साथ ले गए। बाद में इन सामानों को घर के पीछे स्थित खेत में ले जाकर फेंक दिया। सुबह जब परिजनों की नजर दीवार में लगी सेंध पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात व नकदी गायब थी।
परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के पीछे खेत में पड़े बक्से, अटैची और बैग की भी जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

👁 14.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत, परिजनों का हंगामा

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने...

फतेहपुर नोन नदी में तैरता मिला लापता बुजुर्ग का शव, गांव में मचा हड़कंप

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ईटरा गांव निवासी 52 वर्षीय अमर सिंह पुत्र स्व....

OP Rajbhar News: संजय निषाद के बाद अब ओपी राजभर जाएंगे माता प्रसाद पांडेय से मिलने, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेताओं की मुलाकातें चर्चा का विषय बनी...

More like this

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत, परिजनों का हंगामा

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने...

फतेहपुर नोन नदी में तैरता मिला लापता बुजुर्ग का शव, गांव में मचा हड़कंप

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ईटरा गांव निवासी 52 वर्षीय अमर सिंह पुत्र स्व....