Homeराज्यपत्नी का ख़ौफ:  पति ने हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर...

पत्नी का ख़ौफ:  पति ने हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर की इच्छा मृत्यु की मांग

Published on

कलयुगी पत्नियों द्वारा अपने पतियों की हत्या के कई सनसनी खेज मामले तो आपने जरूर देखें और सुने होंगे लेकिन क्या एक पत्नी का इतना खौफ हो सकता है कि पति को इच्छा मृत्यु की मांग करनी पड़े।जी हां ऐसा ही एक मामला सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय देखने को मिला जब गांधीनगर कॉलोनी निवासी सुमित सैनी नाम का एक युवक हाथ में बड़ा सा बैनर लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचा था जहां उसने एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को देकर इच्छा मृत्यु की मांग करी।
आपको बता दे कि हाथ में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट में पहुँचे इस पीडीत पति ने इस बैनर पर अपनी पत्नी का फोटो लगाकर लिखा हुआ था कि एक गरीब की गुहार ,इच्छा मृत्यु की मांग।सुमित सैनी नाम के इस युवक की शादी 1 जुलाई 2024 को जनपद के कुकड़ा गांव में पिंकी नाम की एक युवती से हुई थी सुमित का आरोप है की शादी के दूसरे दिन ही पिंकी ने उससे साफ-साफ शब्दों में कह दिया था कि ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई है वह किसी और से प्यार करती है आरोप है कि इसके बाद पिंकी लगातार घर में झगड़ा किया करती थी आए दिन वह उसके ऊपर हाथ उठाकर उसकी पिटाई भी करती थी और मारने की नीयत से उसका गला भी घोटती थी पीड़ित पति सुमित ने यह भी बताया कि पिंकी पिछले 6 महीने से अपने मायके में रह रही है लेकिन इस दौरान भी वह जहां फोन पर लगातार धमकी देती है तो वही लड़के भेज कर उसकी पिटाई भी करवाती है। जिससे परेशान और हताश होकर आज वह कलेक्ट्रेट में इच्छा मृत्यु की मांग करने पहुंचा था।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

19 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की कार्रवाई चर्चा में

रिपोर्ट-  आदर्श तिवारी फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना...

भवना दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

फतेहपुर । भवना दिव्यांग विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का...

More like this

19 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की कार्रवाई चर्चा में

रिपोर्ट-  आदर्श तिवारी फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना...

भवना दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

फतेहपुर । भवना दिव्यांग विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का...