Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपत्नी की हत्या कर जलाया शव, पुलिस मुठभेड़ में पति और उसका...

पत्नी की हत्या कर जलाया शव, पुलिस मुठभेड़ में पति और उसका साथी गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर के थाना औंग क्षेत्र के ग्राम रानीपुर स्थित बंद पड़ी चमड़ा फैक्ट्री में महिला की हत्या कर शव जलाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार रात एसओजी, इंटेलिजेंस विंग और औंग पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।  21/22 सितंबर की रात पुलिस टीम ग्राम रानीपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फैक्ट्री कांड के आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कच्चे रास्ते से भागने की कोशिश की। गिरने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दीपू पासी घायल हो गया जबकि उसका साथी सनी यादव दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, ₹550 नगद बरामदगी किया है पुलिस जांच में मृतका की पहचान रेशमा पत्नी दीपू पासी निवासी गंगागंज, थाना महराजपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई। आरोप है कि दीपू पासी ने अपने साथी सनी यादव के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने उसी दिन थाना महराजपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अभियुक्तों की5 पहचान 1. दीपू पासी (20 वर्ष) – निवासी गंगागंज, थाना महराजपुर, कानपुर नगर  2. सनी यादव (19 वर्ष) – निवासी सुभौली, थाना महराजपुर, कानपुर नगर पुलिस ने औंग थाने में मुकदमा संख्या 106/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज घायल आरोपी का सीएचसी गोपालगंज में इलाज जारी कर दोनों को जेल भेजने की तैयारी

👁 29.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this