HomeUncategorized48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

Published on

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न होने से शिक्षा प्रेरकों का गुस्सा फूट पड़ा है। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव और महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचा और शासन स्तर से लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए के कथित हठधर्मितापूर्ण, अनुशासनहीन और उपेक्षापूर्ण रवैये पर नाराजगी जताई। संगठन का आरोप है कि अपनी जायज मांगों और शासनादेशों के संदर्भ में बातचीत करने पहुंचे शिक्षा प्रेरकों के साथ अधिकारी का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा। पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग की उदासीनता से प्रेरकों में भारी आक्रोश है।

21 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

बीएसए के कथित रवैये से नाराज संगठन ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 20 नवंबर 2026 तक बकाया मानदेय भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो 21 नवंबर 2026 से बीएसए कार्यालय फतेहपुर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संगठन ने स्पष्ट किया कि शिक्षा प्रेरक अपने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या प्रशासनिक चूक की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ममता देवी (ऐरायां), सुनीता देवी, बीरेन्द्र सिंह (धाता), सर्वेंद्र सिंह (हंसवा), श्रीराम (खजुहा), आनंद, उजियारी लाल (अमौली), शेर आलम और लाखन सिंह (तेलियानी) सहित बड़ी संख्या में शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।

👁 23.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बच्चों को लालच देकर बनाते थे चोर! वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। जनपद में बच्चों को लालच देकर उनसे चोरी कराने वाले गिरोह का सदर...

फतेहपुर: न्याय की आस टूटी, अनाथ भाई-बहन ने प्रशासन से मांगी ‘इच्छा मृत्यु’; फाइलों में उलझी फरियाद और अधिकारियों की चुप्पी

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रशासनिक संवेदनहीनता और उत्पीड़न का एक सनसनीखेज...

नेहरू का राष्ट्रवाद वंचितों को अधिकार और प्रतिशोध नहीं करुणा और भागीदारी था -मिस्बाहुल हक़

फतेहपुर। पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की 137वीं जयन्ती के अवसर पर असंगठित कामगार और कर्मचारी...

फतेहपुर के आयरन फैब्रिकेशन को प्रयागराज में मिला प्रथम पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान

फतेहपुर। News18 नेटवर्क द्वारा प्रयागराज में आयोजित यूपी कमिश्नरी कनेक्ट कार्यक्रम में फतेहपुर के...

More like this