फतेहपुर। पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की 137वीं जयन्ती के अवसर पर असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने कहा कि नेहरू का राष्ट्र निर्माण केवल बांधों कल कारखानों, वैज्ञानिक संस्थानों तक ही सीमित नहीं था। उनका ध्येय चतुर्मुखी विकास, वैश्विक राजनीति के प्रभाव के बीच सामाजिक विभेद के साथ देश वासियों का सदियों से सामाजिक भेदभाव, शोषण झेल रहे समाज और विभिन्न धार्मिक समुदायिक वर्गाें को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही समान अवसर दिये जाने का था। इसीलिए नेहरू के प्रथम मंत्रीमण्डल में 14 सदस्य विपरीत विचारधारा के होते हुए भी योग्य, दूरदृष्टि वाले सक्षम बहुधर्मी समुदायों के साथ सामाजिक वर्गाें और विशेषज्ञ लोगों को स्थान दिया गया था। जिसे बाद में लोकतांत्रिक सहमति का संस्थान कहा जाने लगा। मिस्बाहुल हक ने कहा कि नेहरू आज जीवित होते धर्म के नाम पर नागरिकों को बांटने वाली राजनीति से सवाल करते। नफरत नहीं सम्वाद का रास्ता चुनकर प्रेम सदभाव अंहिसात्मक पहलू पर आरएसएस व बीजेपी के सामने इनकी विचारधारा पर मानवाधिकार और राष्ट्रवाद के सम्बन्ध में सवाल उठाते। नेहरू कहते कि सदियों से वंचित और वर्गीय भेद व छुआछूत के लिए समान अवसर क्यों नहीं मिल रहे , आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद पात्रों को लाभ क्यों नहीं ।तब नेहरू जी कहते कि लोकतांत्रिक देश में करोड़ों नागरिकों की पहचान संदेह, भय पैदा करने वाली भाषा और राजनीतिक आरोपों के चश्में से देखना राष्ट्रवाद नहीं हो सकता। नेहरू का मत था कि सत्ता किसी की निजी समपत्ति नही है वह जनता और सरकार के प्रति जवाबदेह है। नेहरू की चिन्ता का रास्ता विरोधियों को राष्ट्रद्रोही साबित करने का नहीं बल्कि विचारों से भारत एक खोज की विहंगम दृष्टि से मिली सभ्यता से होता जो सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की हत्या में शामिल नलनी सहित दोषियों को मृत्युदण्ड की सजा कम करने की अपील की। क्योंकि उसके पीछे पति की हत्या नहीं नलनी की बेटी का अनाथ हो जाने का मानवीय पक्ष था। पंडित नेहरू ने गांधीवादी दर्शन में व्यक्तिगत पीड़ा के बावजूद प्रतिशोध को जीवन का उद्देश्य नहीं माना था। न्याय के साथ करूणा है लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून के अनुसार जवाबदेही, यही संवैधानिक संस्थाओं की सर्वोच्च आधुनिक लोकतांत्रिक राष्ट्रवाद है। भगत सिंह नेहरू को इसीलिए सम्मान देते थे कि नेहरू की दृष्टि में आर्थिक शोषण, पूंजीवादी असमानता, जातिगत धार्मिक रूढ़ियों से मुक्ति के बाद मजदूरों और किसान आधारित न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करना था। वर्तमान सरकार ऐसे ही नैरेटिव को बदल कर समाजवाद और भारत के भविष्य की कल्पना, लोकतांत्रिक ढांचा बदलकर पूंजीवादी सत्ता की ओर ले जा रही है। आज जब देश नेहरू जयंती मना रहा है और सोनिया गांधी की रचित किताब बीलांगइंग-ए जरनी ऑफ लव का अन्तर जानने की जरूरत है। तो इस संन्दर्भ पंडित नेहरू परिवार के सम्बन्ध में की गई तमाम अपशब्द गैर संसदीय भाषा के सम्बन्ध में कहीं भी ऐसा विरोधियों के लिए नहीं पाया गया। बल्कि देश की विविधता में एकता, धर्मनिरपेक्षता और सहआस्तित्व और सत्ता से बड़ा लोकतांत्रिक दायित्व आधुनिक युग मंे हो रहे सामाजिक परिर्वतन के कारक भारत के लिए तमाम समुदायों के बीच मानवीय संवेदना देखाा गया है। इसलिए भारत की असली पहचान सत्ता के एकाधिकार से नहीं बल्कि सामाजिक बराबरी और संवैधानिक समानता से है।
Trending Now
नेहरू का राष्ट्रवाद वंचितों को अधिकार और प्रतिशोध नहीं करुणा और भागीदारी था -मिस्बाहुल हक़







