Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिकों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा - ...

पूर्व सैनिकों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा – अतः अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात कर निस्तारण की उठाएंगे मांग ।

Published on

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक शादीपुर चैराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर में सूबेदार राजकुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम सूबेदार अब्दुल रब ने अपनी समस्या बताई। देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने शहर में मकान खरीदा था परंतु उनको कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य फौजियों ने अपनी-अपनी समस्या बताई। इसके निराकरण के लिए संगठन ने निर्णय लिया कि इस हेतु वह जिले के आला अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि फौजियों के स्वास्थ्य की समस्या को ध्यान में रखते हुए पिछले दो वर्षों से वह प्रयासरत थे और इसके परिणाम स्वरूप लखनऊ का मेदांता हॉस्पिटल पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से अधिकृत कर दिया गया है जिससे पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार ओपीडी से या भर्ती होकर अपना इलाज करवा सकेंगे। इसके पश्चात कर्नल विनोद तिवारी सेवारत ने फोन से बताया कि किसी भी पूर्व सैनिक को यदि किसी भी रिकॉर्ड ऑफिस से समस्या होती है तो वह उनको अवगत कराएं। उनकी समस्या का निराकरण बिना रिकॉर्ड ऑफिस गए ही वह सुलझा देंगे क्योंकि उनको पता है कि पूर्व सैनिक वृद्धि होते हैं। रिकॉर्ड ऑफिस बहुत दूर-दूर स्थित है। इस अवसर पर फौजियों की समस्या के निराकरण हेतु कल पूर्व सैनिक पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन करेंगे। संगठन के विस्तार के लिए कैप्टन प्रेम सागर शुक्ला, विजय कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार शुक्ला आदि ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर जागृति तिवारी, सुनीता देवी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, गोविंद सिंह, कमल पाल, डीएस त्रिवेदी, हारून हक, होरीलाल, सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this