HomeUncategorizedपेंट की बाल्टी में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, खुशियां मातम...

पेंट की बाल्टी में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, खुशियां मातम में बदलीं। घर के दूसरे हिस्से में हुआ हादसा, सीएचसी बिंदकी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

Published on

फतेहपुर।  कस्बा जाफरगंज में पेंट की बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
कस्बा निवासी शिवम शिवहरे का  डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष्मान सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे बाबा के साथ खेलता रहा। इसके बाद वह कब और कैसे घर में बने बाथरूम तक पहुंच गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। बाथरूम में रखी बीस लीटर की पेंट की बाल्टी में करीब चार से पांच लीटर पानी भरा था। इसी दौरान मासूम पानी से खेलते हुए बाल्टी में गिर गया। लगभग नौ बजे  लघुशंका के लिए गई बुआ पूजा ने देखा कि बच्चा बाल्टी में सिर के बल पड़ा है। यह देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजन तुरंत उसे कस्बे के डॉक्टरों के पास ले गए, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां दिव्या सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक बड़े भाई लक्ष से छोटा था। बाबा विनोद ने बताया कि  11 फरवरी को मेरे बड़े भाई के नाती की छठी का कार्यक्रम होना था, जिसमें रिश्तेदार जुट रहे थे। इस हादसे से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
मासूम के पिता  दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर  मंगलवार  घर पहुंचे पिता की मौजूदगी के  बाद  परिजनों ने उसे  यमुना नदी  बिंदौर घाट मे अंतिम संस्कार कर दिया ।

👁 6.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...