Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रधानी चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से थाने...

प्रधानी चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से थाने में दी तहरीर मुंजी कुआं के पास लाठी-डंडों से हुई हाथापाई, एक पक्ष ने नकदी लूट तो दूसरे ने सोने की जंजीर- अंगूठी छीनने का लगाया आरोप

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम सरकंडी मजरे में शुक्रवार को प्रधानी चुनाव को लेकर चली पुरानी रंजिश ने फिर तूल पकड़ लिया। मुंजी कुआं के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लूट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली तहरीर में प्रियांशू कुमार पुत्र शिवशंकर निवासी धुन्ना तिवारी का डेरा, मजरे सरकंडी ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर से मंटू धोबी के खेत की जुताई कर रहा था। उसी दौरान गांव के पप्पू सिंह पुत्र रामसहाय सिंह, अरुण प्रताप उर्फ बबलू पुत्र रामप्रताप, आदित्य सिंह पुत्र अरुण प्रताप, वीरकरन पुत्र रामेश्वर शर्मा, अनिकेत सिंह पुत्र अजय पाल सिंह और रामबदन उर्फ लम्बरी सिंह पुत्र रामसहाय सिंह पहुंचे और पहले उनके खेत की जुताई करने की बात कहने लगे। मना करने पर वे नाराज होकर चले गए। बाद में जब प्रियांशू खेत जोतकर लौट रहा था, तो मुंजी कुआं के पास उक्त सभी ने मिलकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

प्रियांशू तिवारी का आरोप है कि मारपीट के दौरान पप्पू सिंह तमंचा लिए हुए था, और उसकी टी-शर्ट की जेब से ₹5200 नकद निकाल लिए। घटना को नीरज और कल्लू नामक ग्रामीणों ने देखा और बीच-बचाव किया। हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरे पक्ष से अरुण प्रताप उर्फ बबलू सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी शीतल सिंह का डेरा मजरे सरकंडी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह असोथर से घर लौट रहा था, तभी मुंजी कुआं के पास प्रियांशू तिवारी, नीरज तिवारी, जगन्नाथ तिवारी, इंद्रेश तिवारी और रोशन सिंह ने पुरानी रंजिश में उसे घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान रोशन सिंह और इंद्रेश तिवारी ने उसके गले से सोने की जंजीर और हाथ की अंगूठी छीन ली।

बबलू सिंह का कहना है कि बीच बचाव करने पहुंचे पप्पू सिंह और वीरकरन शर्मा के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रधानी चुनाव के चलते दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

👁 13.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...