प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान है। इसके लिए पुलिस लाइन में इस गर्मी में अस्तबल में घोड़ो के लिए ठंडी हवा का इंतज़ाम किया गया है। घोड़ो के लिए कूलर व पंखे लगाए गए है ताकि सैंतालीस और अड़तालीस डिग्री तक पहुंच जाने वाले तापमान में घोड़ों को गर्मी न लगे।इस कूलर व पंखो के लग जाने से घोड़ो को काफी रहत मिल सकें। पुलिस लाइन में इस समय 18 घोड़े है उनके लिए वहां 8 कूलर और 18 पंखे लगाए गए है। अब इस गर्मी से इन घोड़ो को राहत ज़रूर मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ इन घोड़े को ग्लूकोन-डी और दो तरह का नमक भी दिया जा रहा है, जिससे इनको खाना पचाने में और बॉडी टेंपरेचर मेंटेन करने में मदद मिल सके। प्रयागराज में बीते 5 महीने पहले 45 दिनों का महाकुंभ लगा था। इस महाकुंभ के दौरान भी इन घोड़ों के साथ अन्य घोड़ों ने अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं इन घोड़ों के पैरों में चिप तक लगाया गया था ताकि भीड़ के समय इन्हें आसानी से नियंत्रित किया जा सके। मेले के दौरान क्राउड कंट्रोल के लिए यूपी की ट्रेन माउंटेड पुलिस इन्हीं घोड़ों के साथ तैनात थे। अब इन घोड़ों को कुंभ के बाद प्रयागराज पुलिस लाइंस के अस्तबल में रखा गया है। इन घोड़ों के लिए एक – दो नहीं बल्कि आठ, आठ कूलर और 16 पंखे लगाए गए हैं। पुलिस लाइन के अस्तबल में इन दिनों 18 अच्छी नश्ल के घोड़े हैं। घोड़ों के बैरिक के बाहर उनकी कीमत तक लिखी हुई है। ज्यादातर घोड़े पौने चार लाख व उससे अधिक कीमत तक के हैं। इन दिनों प्रयागराज में 44 और 45 डिग्री तक पारा पहुँच गया है। माना जा रहा है कि ये तापमान अभी 47 और 48 तक भी पहुँच सकता है। इस तापमान में घोड़ों को गर्मी न लगे इसके लिए अस्तबल में पंखे के साथ-साथ बड़े व छोटे 8 कूलर भी लगाये गए हैं। वैसे प्रयागराज में गर्मी ने लोगों को काफ़ी परेशान कर रखा है। ऐसे में इन बेजुबान जानवरों को भी गर्मी लगना स्वाभाविक है।
Trending Now
प्रयागराज: 18 घोड़ों के लिए 8 कूलर 18 पंखे लगाए गए







