फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की सक्रिय पहल एवं निरन्तर विरोध के फलस्वरूप महात्मा गांधी इंटर कालेज जोनिहां के प्रबंधक द्वारा प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता का किया गया अनुचित निलंबन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने निरस्त कर दिया है। निरस्तीकरण आदेश से शिक्षा जगत में न्याय की पुनः स्थापना हुयी और शिक्षकों में हर्ष एवं विश्वास का संचार हुआ। इस विषय पर संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने कहा कि संगठन ने प्रारम्भ से इस प्रकरण में प्रबन्धक की मनमानी पक्षपात पूर्ण निर्णय एवं शिक्षक उत्पीड़न के विरूद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तथ्यों एवं नियमों का गहन परीक्षण कर निर्णय दिया है। यह निर्णय संगठन के संघर्ष की विजय है। संगठन के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल, मंत्री अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बलराम, आय-व्यय निरीक्षक देवी प्रसाद, उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह कछवाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह चैहान, अतुल सिंह यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस न्यायोचित निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा हेतु संघर्षरत रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सत्य एवं न्याय के अनुरूप निर्णय दिया है।
Trending Now
प्रवक्ता के निलंबन निरस्तीकरण से शिक्षकों में हर्ष – डीआईओएस का जताया आभार, सत्य व न्याय के अनुरूप दिया निर्णय ।






