Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रिया मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज

प्रिया मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

फतेहपुर जनपद की बेटी प्रिया मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को जिले के वीआईपी रोड, सम्राट अशोक तिराहे पर अखिल भारतीय मौर्य महासभा की ओर से कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह मौर्य (प्रधान जी) ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कैंडल मार्च में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत प्रिया मौर्य को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि “न भूले हैं, न भूलेंगे, न्याय का इंतजार अभी बाकी है।” सभी ने एकजुट होकर प्रिया मौर्य के लिए न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर शिवधेश मौर्य एडवोकेट, वीरेंद्र मौर्य (मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति), राजेंद्र मौर्य, शिवप्रताप मौर्य, मुकेश मौर्य (प्रदेश सचिव, मौर्य बंधुत्व क्लब), घनश्याम मौर्य, राजू मौर्य, राहुल मौर्य, अक्षय मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

जनसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन और सरकार से प्रिया मौर्य प्रकरण में शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया और सभी ने संकल्प लिया कि प्रिया मौर्य को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

👁 12.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this