Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रेमानंद बाबा के केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्तालाप व दर्शन की...

प्रेमानंद बाबा के केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्तालाप व दर्शन की व्यवस्था बदली, नया टोकन सिस्टम लागू

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

वृंदावन। प्रसिद्ध संत बाबा प्रेमा नंद महाराज के केली कुंज आश्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकांतिक वार्तालाप एवं एकांतिक दर्शन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आश्रम प्रशासन द्वारा नया टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है जिससे अब श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में कम समय में दर्शन एवं वार्तालाप का अवसर मिल सकेगा।

नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालुओं को अब दिन में लाइन लगानी होगी। इसके बाद शाम के समय हाथ पर नंबर लिखकर एक टोकन दिया जाएगा।
इस टोकन को लेकर श्रद्धालु अगले दिन सुबह 8:15 बजे गौतम ऋषि आश्रम पहुंचेंगे जहां टोकन के बदले उन्हें एकांतिक वार्तालाप या एकांतिक दर्शन का टोकन प्राप्त होगा।

आश्रम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ दिनों बाद व्यवस्था को और सरल किया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को शाम के समय ही टोकन दे दिया जाएगा जिससे वे अगले दिन सुबह सीधे अंदर जाकर दर्शन कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की परेशानी कम करना है। पहले जहां एकांतिक वार्तालाप या दर्शन के लिए टोकन लेने में तीन दिन तक का समय लग जाता था, अब यह प्रक्रिया केवल दो दिनों में पूरी हो जाएगी। पहले दिन लाइन लगाकर टोकन लिया जाएगा और अगले दिन एकांतिक वार्तालाप या दर्शन प्राप्त हो जाएगा।

इस बदलाव से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कम समय में दर्शन की सुविधा मिलने से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी।
आश्रम प्रशासन का मानना है कि इस नई प्रणाली से अव्यवस्था समाप्त होगी और श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से बाबा प्रेमा नंद महाराज के दर्शन एवं मार्गदर्शन का लाभ मिल सकेगा।
कुल मिलाकर, केली कुंज आश्रम की यह नई व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली साबित होगी। अब कम समय में अधिक श्रद्धालु एकांतिक दर्शन एवं वार्तालाप का लाभ उठा सकेंगे।

👁 18.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this